अरवल: वलिदाद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, लोजपा प्रदेश महासचिव सुनील यादव ने किया उद्घाटन
Arwal, Arwal | Apr 20, 2025 रविवार दोपहर2:00 बजे वलिदाद के पास हरदियां खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर वैना और मड़ैला की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट में लोजपा प्रदेश महासचिव सुनील यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।