अरवल: परासी में भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया
Arwal, Arwal | Apr 20, 2025 रविवार दोपहर 3:00बजे अरवल के परासी सब्जी बाजार में भाजपा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में सम्मान सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी और संचालन संजीव कुमार ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने अंबेडकर जी के विचारों व संघर्षों को याद करते हुए कांग्रेस पर उनके अपमान का आरोप लगाया।