अरवल: अरवल के गांधी मैदान में सेस्टो बॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, उमेश पासवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
Arwal, Arwal | Apr 20, 2025 रविवार दोपहर 3:00 बजे अरवल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सेस्टो बॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश पासवान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।