बारा: ललई गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को पीटा, युवक हुआ घायल
Bara, Allahabad | Oct 26, 2025 बारा थाना क्षेत्र के ललई गांव में आज रविवार दोपहर समय लगभग 2:00 बजे के आसपास पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने राजकुमार आदिवासी नामक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजकुमार को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।