कैराना: मंडावर गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व फायरिंग करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 14, 2024 गत आठ अगस्त को कैराना कोतवाली क्षेत्र तके गांव मंडावर में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। आरोपियों ने फायरिंग भी की थी, जिसमें पीड़िता व उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।