बांका: शांति नगर के पास सुबह-सुबह टला बड़ा हादसा, दो हाइवा की टक्कर में चालक बाल-बाल बचे
Banka, Banka | May 29, 2026 बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शांतिनगर झीरवा के समीप शुक्रवार करीब सुबह 4:00 बजे दो हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे पहले से एक हाइवा खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी हाइवा ने पीछे से जोर टक्कर मार दी