सिकंदरा: राजपुर में एंबुलेंस फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, तीन महीनों में 667 फर्जी चक्कर, जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई
राजपुर क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रदेशभर में एंबुलेंस सेवाओं की चल रही जांच के दौरान यह खुलासा हुआ, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकार द्वारा गंभीर रूप से बीमार और सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा संचालित की जाती है। इस सेवा के तहत निजी कंपनियों