कालपी: उकासा टोल प्लाजा के पास बेकाबू कार ने पहले डिवाइडर में मारी टक्कर, फिर दो कारों में टक्कर मारी, 2 लोग गंभीर घायल
Kalpi, Jalaun | May 5, 2026 आटा थाना क्षेत्र के उकासा टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह 11:30 बजे तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, नशे की हालत में कार चला रहे चालक ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वगी पुलिस जांच में जुटी है।