गुमला: जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में हुई जिला परिषद की सामान्य बैठक
Gumla, Gumla | Jun 10, 2026 बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित जिला परिषद कार्यालय सभागार में जिला परिषद की महत्वपूर्ण सामान्य बैठक आहुत की गई।इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन,जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी,जिला परिषद कार्यपालक पदाधिकारी ललन कुमार रजक,जिला परिषद कार्यपालक अभियंता बलि उरांव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।