ग्वालियर गिर्द: आरक्षक के सरकारी आवास पर सनसनीखेज चोरी, हाल ही में आवंटित हुआ था मकान
शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आम लोगों के यहां धावा बोलने के अलावा पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे है।SAF में तैनात उदयवीर रजक के सरकारी क्वार्टर तिलक नगर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाइट फिटिंग और वॉल पुट्टी का सामान गायब कर दिया।उदयवीर रजक को हाल ही में तिलक नगर में सरकारी आवास आवंटित हुआ है।