गिरिडीह: जमुआ में किशोरी पर जबरन शादी का दबाव, मारपीट और सिंदूर भरने का आरोप
जमुआ के खठुआ गांव की एक किशोरी के साथ जबरन शादी कराने का दबाव और मारपीट करने का मामला सोमवार को 2 बजे सदर अस्पताल से सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही विशाल मंडल समेत पांच युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों के अनुसार किशोरी स्कूल गई थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।