बेगूसराय: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित, तैयारी पूरी
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा पीसीएम, पीसीबी एवं पीसीएमबी की परीक्षा 30 मई (शनिवार) को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. इसको लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी मनीष ने संयुक्त आदेश बुधवार की शाम 05:00 बजे जारी किया है. परीक्षा चार पालियों में आयोजित होगी.