हरिद्वार: अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने देवपुरा में की pc, हरिद्वार लोकसभा सीट को सुरक्षित करने की मांग की
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल से हरिद्वार लोकसभा सीट को ओबीसी सीट के रूप में सुरक्षित करने की मांग की। इस दौरान अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह पाल ने आरोप भी लगाया कि उत्तराखंड राज्य में ओबीसी समाज के हितों की अनदेखी हो रही है।