उधवा: बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए राधानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बकरीद पर्व आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना मुख्यालय से फ्लैग मार्च निकाला गया। जो उधवा हाईस्कूल,उधवा चौक,पाकीजा मोड़, जंगलपाड़ा, इंग्लिश,पियारपुर, अमानत दियारा,बालुगांव सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया।