कहरा: रिफ्यूजी कॉलोनी के पास पति ने मारपीट कर पत्नी को किया जख्मी, प्रताप नगर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 घटना सदर थाना के रिफ्यूजी कॉलोनी के पास की है। जहां सलखुआ प्रखण्ड स्थित स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत महिला अन्नू प्रिया गंगजला स्थित घर स्कूटी से लौट रही थी। उसी दौरान पति अनिल कुमार अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर इसे जमकर पिटाई कर दिया, जिससे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गई । परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया जहां इलाज चल रहा है।