कहरा: कांप बाजार में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 कांप बाजार वार्ड 8 में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में आपस में मारपीट हुई। मारपीट में अनमोल यादव जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी ने बताया कि पुरानी आपसी रंजिश को लेकर कुणाल यादव, अमित यादव और मनीष यादव ने उसके साथ मारपीट की है।