मड़ियाहू: रामनगर बाईपास पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, स्थायी समाधान की मांग की गई
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर बाईपास मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी सड़क जलमग्न हो जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा