अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर* द्वारा पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में पुलिस पेंशनरों के साथ मीटिंग आयोजित की गई ।
🔶पेंशनरों की कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हीं के द्वारा उनके कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को चुना गया तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पेंशनरों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
🔶इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,पुलिस पेंशनर्स व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे।
@uppolice @igrangevaranasi @adgzonevaranasi