अररिया: कोसकीपूर जाने वाले मार्ग पर ईटा भट्ठा के समीप दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के 5 लोग घायल
Araria, Araria | Apr 12, 2026 अररिया शहर के कोसकीपूर जाने वाली मार्ग में ईटा भट्ठा के समीप दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में रविवार को देर शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।