हनुमानगढ़: जिले के गांव कलाना में मोबाइल दुकान पर फायरिंग के मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया गया, एसपी नरेंद्र मीणा ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र के गांव कलाना में मोबाइल दुकान पर फायरिंग और हत्या के मामले में मुख्य शूटर विशाल धानक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। आरोपी को हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया।