कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2026 कांके रोड स्थित सीएम आवास में रविवार की रात करीब दस बजे राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने किया। बैठक में सभी मंत्री, विधायक के साथ महागठबंधन के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार मौजूद रहे। बैठक में राज्यसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति और विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।