भदेसर: सांवलियाजी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक होड़ा चौराहे के पास खड़े कंटेनर में घुसी, 1 की मौत और 1 गंभीर घायल
दीपक दाधीच ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर थाना क्षेत्र के होड़ा चौराहा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कंटेनर से टकराने पर बड़ा हादसा हो गया। सांवलियाजी के दर्शन कर टोंक लौट रहे बाइक सवार प्रहलाद गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे सत्यनारायण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ASI सुनील महाजन मौके पर पहुंचे। घायल को उदयपुर रेफर किया गया