बारुन: जोगिया से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया, बारुण थाना पुलिस की कार्रवाई
बारुण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम जोगिया में छापेमारी कर की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मो. वसीम, मकसूद आलम और नेसार अंसारी के रूप में हुई है, जो सभी जोगिया गांव के निवासी हैं। तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।