टीकमगढ़ में श्री राम जन्मोत्सव और हिंदू नव वर्ष का उत्साह है। श्री राम जन्मोत्सव परिवार की ओर से इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें प्रभात फेरी , दीपोत्सव ,भजन संध्या और शोभा यात्रा शामिल है। रविवार को नगरबाग मंदिर से युवाओं ने प्रभात फेरी निकाली।