ओबरा: खैराही स्थित कोयलिया नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Jun 16, 2026 ओबरा थाना क्षेत्र के खैराही स्थित कोयलिया नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डगधहरा खैराही निवासी रामबरन पुत्र धवल प्रसाद गोंड के रूप में हुई है।