कुडू: मंडल कारा में विचाराधीन कैदी जाहिद पावरिया की संदिग्ध मौत, कुड़ू में परिजनों ने सड़क जाम कर उच्चस्तरीय जांच की मांग
Kuru, Lohardaga | Jul 29, 2026 लोहरदगा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे से 11:00 बजे तक कुड़ू–रांची मुख्य मार्ग पर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कुड़ू थाना क्षेत्र के पंडरा निवासी 30 वर्षीय जाहिद पावरिया के रूप में हुई है।