मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में आईजी और मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सुनी जनसमस्याएं, सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 52 मामले
मंझनपुर तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज अजय कुमार मिश्र और मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाने पर जोर दिया।