सुपेला में सड़क बनी पार्किंग!
हर मोड़ पर हादसे का खतरा
भिलाई के सुपेला फ्लाईओवर के नीचे बनाई गई पार्किंग अब लोगों की परेशानी और हादसों की वजह बनती नजर आ रही है। तय पार्किंग स्थल के अलावा भी कई वाहन सड़क किनारे और मोड़ों के पास खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे वाहन चालकों की विजिबिलिटी प्रभावित होती है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की योजना कितनी सुरक्षित है और क्या इसके लिए बेहतर व्यवस्था नहीं की जा सकती थी? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे सुपेला मार्केट क्षेत्र के लिए अलग और व्यवस्थित पार्किंग बनाई जाए तो सड़कें खाली रहेंगी, ट्रैफिक सुचारु होगा और हादसों की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी। जिम्मेदारों और वाहन चालकों, दोनों को इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता दिखाने की जरूरत है।