ग्राम भटिया में एक फरवरी को दोपहर लगभग 3 बजे हुई गंभीर घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल मंडला के आपातकालीन विभाग में कोड येलो घोषित कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही अस्पताल प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया। इमरजेंसी ऑन ड्यूटी डॉक्टर डॉ वासुदेव मार्को के नेतृत्व में चिकित्सा व्यवस्था संभाली गई।