दमोह: 50 छात्रों पर सिर्फ 2 बाथरूम: सुभाष कॉलोनी स्थित छात्रावास की बदहाल व्यवस्था से परेशान छात्रों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Damoh, Damoh | Jul 21, 2026 दमोह सुभाष कॉलोनी स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से अव्यवस्थाओं की शिकायत की। छात्रों ने बताया कि करीब 50 विद्यार्थियों के लिए केवल दो चोक बाथरूम हैं और कमरों में क्षमता से अधिक छात्रों को रखा गया है, जिससे पढ़ाई व दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने तत्काल सुधार कराने निदेश दिए।