नवाबगंज: जैदपुर में अंजुमन-ए-हाशिमिया का मेहंदी जुलूस निकला, उमड़ा जनसैलाब
बाराबंकी के जैदपुर कस्बे के मोहल्ला मौलवी कटरा में चार मोहर्रम की रात अंजुमन-ए-हाशिमिया की ओर से पारंपरिक मेहंदी जुलूस निकाला गया। जुलूस की अगुवाई चौधरी हारून राईन ने की।जुलूस में ऊंट,घोड़े,आलम और डीजे पर गूंजते नौहों के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।जुलूस मौलवी कटरा से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मौलवी कटरा में संपन्न हुआ