मेसकौर: पसाढ़ी गांव में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से पोवाल में लगी आग, किसानों की सूझबूझ से फसल बची
मेसकौर प्रखंड के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत पसाढ़ी गांव के टोला निमचक में मंगलवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण पोवाल (फसल अवशेष) और नेवारी के पुंज में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पोवाल सहित नेवारी का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। जानकारी 7 बजे प्राप्त।