करहल: करहल में जमीनी विवाद में दलित को मारी गई गोली के मामले में नया मोड़, परिजनों ने सुनार पर भाई को गायब करने का लगाया आरोप
करहल थाना क्षेत्र के मक्खनपुरा में जमीनी विवाद में दलित को सर्राफा व्यापारी के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद पीड़ित घायल के परिजनों ने सर्राफा व्यापारी पर उनके परिवार के ही व्यक्ति से जमीन का फर्जी बैनामा करा कर गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित परिवार ने सभी अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उनके गायब व्यक्ति का पता नहीं चला है।