झांसी: शनि मंदिर में दो महिलाओं के बीच मंदिर परिसर में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2026 झांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित शनि मंदिर में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब शिवपुराण का पाठ कर रहीं मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कविता शर्मा और मंदिर के पुजारी की पत्नी पूनम रावत के बीच विवाद मारपीट में बदल गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।