डलमऊ: बीबनहार मजरे खोदायपुर गांव के जंग बहादुर ने दबंगों और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया
मंगलवार को समय लगभग शाम 7:00 बजे बीबनहार मजरे खोदायपुर गांव के रहने वाले जंग बहादुर ने बताया कि 10 से 15 लोग उनके घर पहुंचे, और कथित रूप से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस के पास अपनी गुहार लेकर पहुंचे तो स्थानीय पुलिस के द्वारा उन्हें गाली देकर भगा दिया गया है।