पूरनपुर: शेरपुर फाटक पर हाइटेंशन लाइन टूटने से लोहे के खोखे में लगी आग, तीन माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा
पूरनपुर। शेरपुर रेलवे क्रासिंग के पास 16 जनवरी की सुबह ढका जमीमा निवासी सरफुद्दीन पुत्र अलिशेर के टायरों के खोखे पर हाइटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिरने से आग लग गई थी। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी।