चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र में 36 घंटे से हो रही लगातार रिमझिम बारिश से आम जन प्रभावित, धान और गन्ने की फसल को हुआ नुकसान
चंदौसी तहसील क्षेत्र में 36 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते खेतों में चारों तरफ पानी भर गया है और एक खेत का पानी दूसरे खेत में पहुंच रहा है। कई स्थानों पर धान की फसल पानी में डूब गई, जबकि गन्ने की फसल भी गिरकर धराशाई हो गई है। किसानों ने फसलों में नुकसान होने की जानकारी देते हुए उपज प्रभावित होने की चिंता है