हनुमानगढ़: जंक्शन में जण्डावाली के युवक से 10 किलो 417 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, आरोपी टाउन पुलिस की रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में जण्डावाली के एक युवक से 10 किलो 417 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का टाउन पुलिस ने रिमांड मंजूर करवाया है। मामले की जांच पड़ताल टाउन थाना की एसआई ज्योति को सुपुर्द की गई है। गिरफ्तार आरोपी से डोडा पोस्त खरीद फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।