गोमिया: कथारा ओपी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प
Gumia, Bokaro | May 26, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर कथारा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।मंगलवार समय लगभग साढ़े 6 बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।