महरौली: मसूदपुर में 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
वसंत कुंज नॉर्थ थाना में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक पुरुष द्वारा आत्महत्या की सूचना दी गई। कॉल मिलते ही जांच अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल मसूदपुर गांव, वसंत कुंज में मकान नंबर 101-ए, तीसरी मंजिल पर था। मृतक के शव को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक का नाम उदय भान था...