औरैया: क्षेत्र की निवासी एक महिला ने दबंगों पर सास के साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया, बोली पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात को उसकी सास दुकान पर गई थी। तभी गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई। बताया कि जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसे तथा उसके पुत्र के साथ मारपीट की। महिला ने बताया पुलिस भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है।