गोरखपुर: इंस्टाग्राम से तकरार के बाद फंदे से लटका पति, गोरखपुर में रील बनाने वाली पत्नी को जेल भेजा गया
गोरखपुर में पति को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मौत के कुछ दिन पहले ही युवक ने इंस्टाग्राम पर फोटो करके 'काश मैं भी खुबसूरत होता, तो लोग मुझे भी खोने से डरते' लिखकर अपना दुःख बयां किया था।चार महीने पहले ही दोनों की धूम-धाम से शादी हुई थी।आरोप है कि शादी के बाद ही पत्नी ने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू कर दिया था