कुरसाकांटा: कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई, सुबह से ही भक्तिमय हो उठा माहौल।
निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल रही और लोगों में उत्साह देखने को मिला। फूल, फल व मिठाइयों की खरीदारी के लिए दुकानों में भीड़ जमा रही। जगह-जगह लोग अपने-अपने वाहनों की धुलाई कर उनकी पूजा अर्चना करते नज़र आ रहे थे। वहीं भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कर्म