सागर नगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने, सागर-सिलवानी हाइवे का जाम खुला
जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे 15 गेहूंरास चौराहा पर परिजन सड़क पर शव रख कर पिछले 20 घंटे से जाम लगाए हुए थे वहीं शुक्रवार दोपहर 12:00 जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पूरे मामले से अवगत कराया। हीरा सिंह राजपूत ने पूरे मामले को लेकर राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदोरिया को निष्पक्ष जांच के लिए निर्देशित किया।