कोईलवर: कायमनगर वास्तु विहार परिसर से लापता युवक का शव बरामद, घर में मचा कोहराम
गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा चकिया गांव से दो दिन पूर्व घर से निकले 20 वर्षीय युवक गुलशन कुमार का शव रविवार को कायमनगर स्थित वास्तु बिहार परिसर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार मैं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के कारण मौत हुई है।