मिर्ज़ापुर: मां की डांट से नाराज युवती घर से निकलकर हुई लापता, पीपा पुल के पास मिला चप्पल, अनहोनी की बनी आशंका
चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। शुक्रवार की दोपहर मां के डाट से छुब्ध होकर घर से निकलकर लापता हो गई। कुछ देर बाद जब युवती घर पर नहीं दिखाई दी तो परिजन खोजबीन शुरु किया। खोजते हुए परिजन हरसिंहपुर से विंध्याचल जानें वाले पिपापुल पर पहुंचे तो देखा चप्पल पड़ा है। आशंका में पुलिस को सूचना दी. एसडीआरफ की टीम तलाश में जुटी।