मंझनपुर: भेलखा में घर में घुसकर महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा- मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव की रहने वाली लालमनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर गांव के कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ-साथ उसकी पुत्री पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गई।