ज्ञानपुर: जिलाधिकारी और एसपी ने थाना कोईरौना का किया औचक निरीक्षण
डीएम शैलेष कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को थाना कोईरौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, भोजनालय एवं महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने रजिस्टरों के अद्यतन रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया।