जौनपुर: फूलों की बारिश के बीच भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ
श्रावण मास के पावन अवसर पर हर-हर महादेव कांवरिया संघ, जफराबाद के तत्वावधान में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भव्य शोभायात्रा एवं कांवड़ यात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से जफराबाद बाजार भक्तिमय हो उठा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने विधि-विधान से यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भ