पीपलदा: बुढादीत क्षेत्र में भेस चोरी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार लिया पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | Aug 20, 2024 बुढादीत पुलिस ने थाना क्षेत्र में भेस चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी भवँर सिंह ने बताया कि 27 मई को फरियादी बृजेश कुमार गुजर ने रिपोर्ट करवाई थी कि उसकी भेंसे चोरी हो गयी है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए भेस चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार किया।